राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक (10वीं), प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक (12वीं) एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी नियमित एवं स्वयंपाठी अभ्यर्थी अब अपने Admit Card / प्रवेश-पत्र आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषयवार तिथि एवं परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश अंकित हैं।
प्रवेश-पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र अनिवार्य है
प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी
किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विद्यालय/बोर्ड कार्यालय से तुरंत संपर्क करें
परीक्षा से पहले आवश्यक निर्देश
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुँचे
प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र रखें
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपने प्रवेश-पत्र को अच्छी तरह जाँच लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपने प्रवेश-पत्र को अच्छी तरह जाँच लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।