20 लाख से ज़्यादा छात्रों पर असर, देखें कौन-कौन से पेपर होंगे 80 अंकों के
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट जारी कर दिए हैं। इस कदम से प्रदेशभर के 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। बोर्ड परीक्षाएँ 12 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है।
जारी मॉडल पेपर्स में इस बार प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं
।नए प्रारूप में—वस्तुनिष्ठ प्रश्न
,अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न,
रिक्त स्थान भरें प्रकार के प्रश्न शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा, लंबे उत्तर वाले प्रश्नों का अंक भार बढ़ाया गया है। इससे छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले सवालों की शैली और मार्किंग स्कीम को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।-
–⭐ इन विषयों के होंगे 80 अंकों के पेपर
RBSE ने 10वीं कक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्र 80 अंकों के तय किए हैं।12वीं कक्षा में भी कई प्रमुख विषय 80-अंकों के पैटर्न पर होंगे, जिनमें शामिल हैं
:लोक प्रशासन
अर्थशास्त्र
राजनीति विज्ञान
संस्कृत साहित्य
इतिहास
गणित
हिंदी साहित्य
अंग्रेजी साहित्य
उर्दू, सिंधी, पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी साहित्यफारसी
समाजशास्त्र
दर्शनशास्त्र
लेखाशास्त्र
व्यावसायिक अध्ययनहिंदी व अंग्रेजी अनिवार्य विषयइन बदलावों से छात्रों को वास्तविक परीक्षा प्रारूप का अंदाज़ा पहले से मिल सकेगा और तैयारी अधिक सटीक हो सकेगी।