प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 से शुरू, प्रवेश पत्र जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होंगी।

बोर्ड ने इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

प्राइवेट परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र लिंक के माध्यम से अपना जिला, नाम और पिता का नाम दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 31 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top