राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं इंग्लिश मीडियम छात्रों के लिए बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है।
सोशल साइंस विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर लंबे समय से आ रही शिकायतों के बाद अब बड़ा बदलाव किया गया है।
बोर्ड के नए निर्णय के अनुसार इंग्लिश मीडियम छात्रों की सोशल साइंस कॉपियां अब केवल इंग्लिश माध्यम के शिक्षकों द्वारा ही जांची जाएंगी। इस फैसले से मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष, पारदर्शी और स्टूडेंट-फ्रेंडली होगी।
प्रदेशभर के एक लाख से अधिक इंग्लिश मीडियम छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
बोर्ड ने साफ किया है कि इस नई व्यवस्था के तहत परिणाम भी पहले की तुलना में जल्दी जारी किए जाएंगे।