माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए थर्ड टेस्ट की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अब प्रदेशभर में थर्ड टेस्ट का आयोजन 27 और 28 जनवरी को किया जाएगा।
नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाना है, इसी कारण पंचांग में यह बदलाव किया गया है। संशोधन के बाद स्कूलों को समय पर परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।