8वीं बोर्ड: नई मार्किंग स्कीम जारी, अब ढाई घंटे में हल करने होंगे 25 सवाल

आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद ने मॉडल प्रश्न पत्र व नई मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न समझने और बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस वर्ष का प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा, जिसे 2 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा। पेपर में कुल 25 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनमें वस्तुनिष्ठ, अतिवस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का समावेश है।

परिषद की ओर से सभी विषयों—हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत—के अलग-अलग मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। इनमें अध्यायवार वेटेज, प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग पैटर्न और उत्तर लिखने से संबंधित दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की तैयारी को अधिक मजबूत बनाएंगे।

जिले के 10,077 विद्यार्थियों को सीधे फायदा

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मेघ सिंह ने बताया कि खैरथल-तिजारा जिले में वर्तमान में 217 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। जिले में कक्षा 8 में 10,077 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 4,821 बालक और 5,256 बालिकाएँ शामिल हैं। मॉडल पेपर जारी होने से सभी विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि नई मार्किंग स्कीम व मॉडल पेपर से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और बोर्ड परीक्षा को लेकर मन में बनी दुविधा भी दूर होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top