5वीं का टाइम टेबल संशोधित, गणित विषय की परीक्षा की नई तारीख जारी

बीकानेर: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया गया है। विभाग की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार अब गणित विषय की परीक्षा निर्धारित तारीख से बदलकर 6 मार्च को आयोजित की जाएगी।

पहले यह परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के बाद गणित का पेपर अब 6 मार्च को होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

गणित विषय की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। इसके साथ ही आठवीं और पांचवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी।

विभाग ने यह भी बताया कि मूक-बधिर विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अतिरिक्त 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, रोल नंबर जल्द जारी किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top