राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं।
रेगुलर छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि प्राइवेट छात्रों की परीक्षा 25 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान एग्जामिनर को छात्र की फोटो भेजने और परीक्षा से जुड़ी फोटोग्राफ ई-मेल bserpracticalgpsimages@gmail.com के माध्यम से बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं। यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
👉 अधिक जानकारी के लिए छात्र RBSENEWS.COM की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करें।