कक्षा 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी
शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को लेकर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में यदि प्रश्नपत्र पीईईओ या यूसीईओ कार्यालयों में रखे जाते हैं, तो वहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होगी।
निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कार्यालयों में राउंड-द-क्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा में कोई चूक न हो।
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को यह अधिकार दिया गया है कि वे आवश्यकता पड़ने पर प्रश्नपत्रों को पुलिस थाना या पीईईओ/यूसीईओ कार्यालय में सुरक्षित रखने का निर्णय ले सकें।
इसके साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से जुड़े पीईईओ व यूसीईओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा अवधि के दौरान उन्हीं कार्मिकों को प्रभारी और केंद्राधीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जिनके पास संबंधित कार्यालय का कार्यभार होगा।
👉 इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।